प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान

नगर निगम ने 25 हजार रुपए का वसूला जुर्माना

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा सिटी जोन अंतर्गत प्लास्टिक प्रतिबंधित अभियान चलाया गया। इस दौरान 25000 का जुर्माना वसूला गया। गाजियाबाद मार्केट पुरानी मुंशफी घंटाघर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक अभियान के अंतर्गत जुर्माना वसूला गया। जोनल प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि दूरभाष पर प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेकर नगरायुक्त के निर्देश पर पुरानी मुंसफी घंटाघर पर बाजार लगाने वाले लोगों को समझाया गया तथा अवैध रूप से जगह घेरकर बाजार लगाने के लिए रोका गया। क्षेत्रीय निवासियों द्वारा आवागमन में परेशानी होने पर नगर निगम को अवगत कराया गया। इसका संज्ञान लेकर तत्काल अवैध रूप से दुकानों को आगे बढ़ाने के विरुद्ध कार्यवाही की गई। साथ ही दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल किया जा रहा था। उन पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि आगे अगर प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल किया गया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग इस्तेमाल किए जाने पर सिटी जोन के बाजारों में अभियान चलाया गया। साथ 25000 की वसूली की गई। मौके पर जोनल प्रभारी सुधीर शर्मा व अन्य टीम उपस्थित रही।