गाजियाबाद। जनपद में शराब तस्करों से निपटने के लिए जिला आबकारी विभाग बेहद गंभीर नजर आ रहा है। इसके मद्देनजर प्रतिदिन सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान महत्वपूर्ण स्थलों पर चेकिंग की गई।
संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की गई। इस बीच कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जिले में शराब तस्करों पर शिकंजा कसने को जिला आबकारी विभाग ने कमर कस ली है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि शराब तस्करों से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके तहत शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सेक्टर-1 आबकारी निरीक्षक अखिलेख वर्मा एवं आबकारी निरीक्षक सेक्टर-5 त्रिवेणी मोर्या,आबकारी निरीक्षक सेक्टर-6 अरूण कुमार एवं आबकारी प्रशिक्षु और थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के डासना चेक पोस्ट पर भी चेकिंग की गई। वहां संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों को रोककर सघन तलाशी ली गई। उनका कहना है कि सभी जरूरी स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। शराब तस्करों से निपटने के लिए यह कवायद की गई है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इसके अलावा शराब तस्करों के संभावित ठिकानों पर भी छापेमार कार्रवाई की जा रही है, जो कि लगातार जारी रहेगी।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया अवैध शराब की बिक्री रोकने और वैध शराब की बिक्री सुनिश्चित कर राजस्व बढ़ाने के लिए इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। आबकारी निरीक्षकों को लगातार हाईवे, ढाबा, औद्योगिक क्षेत्र एवं खादर क्षेत्रों में चेकिंग करने के सख्त निर्देश दिए गयेे है। ढाबा संचालकों को किसी भी हालत में अवैध रूप से अवैध शराब की बिक्री न करने की चेतावनी दी गई है। अवैध शराब की बिक्री मिलने पर संबधित ढाबा मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।















