गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रिवर हाईट्स सोसायटी में सील लगा दी गई है। निरंतर कोरोना संक्रमित मरीज मिलने और आधा दर्जन नागरिकों की मौत होने के बाद यह कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद रात में वहां पुलिस को भेजा। पुलिस टीम ने सोसाइटी के गेट पर सील लगाकर नोटिस चस्पा कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट एवं इंसीडेंट कमांडर विपिन कुमार के मुताबिक रिवर हाईट्स सोसायटी में 40 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके है। जबकि 6 की मौत हो गई है। सोसायटी के लैट में रहने वालों को सुरक्षित रखने के लिए अगले 14 दिन के लिए सोसायटी के मेन गेट पर पुलिस द्वारा सील लगाई गई है। गेट पर सील लगाने के साथ ही नोटिस चस्पा किया गया है। ताकि सोसायटी के लैट में रहने वालों को सुरक्षित रखते हुए कोरोना संक्रणम से बचाया जा सके। सोसायटी की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को रात नौ बजे सूचना देने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सोसायटी को सील कर दिया। बता दें रिवर हाईट्स सोसायटी में फेज-1 और फेज-2 में टॉवर बने है। दोनों फेज में करीब 2500 लैट है। सोसायटी के इन लैट में लोग रह रहे हैं। कोरोना संक्रमित 40 से अधिक लोगों के केस सामने आने के बाद सोसायटी को सील कर दिया गया। अपार्टमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध त्यागी ने बताया कि प्रशासन ने कोरोना संक्रमित केस लगातार सामने आने के बाद सील किया गया है। एतिहातन सोसायटी को सील किया गया। सोसायटी में हालांकि आवश्यक सामग्री,दवाई,फल,सब्जी,राशन का सामान आदि की सप्लाई जारी रहेगी। वहीं, नगर निगम द्वारा सोसायटी में रोजाना दिन में तीन बार सैनिटाइजेशन किया जाएगा। कोरोना के केस ज्यादा मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।
















