-दिवंगत चौधरी अजित सिंह को रालोद कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री किसान मसीहा दिवंगत चौधरी अजित सिंह की मंगलवार को तेरहवीं पर हवन कर रालोद कार्यकर्ताओं ने उन्हें गमगीन माहौल में श्रद्धांजलि अर्पित की। मेरठ रोड तिराहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पार्क में जिलाध्यक्ष चौधरी अजय पाल प्रमुख एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी तेजपाल सिंह के नेतृत्व में किसान मसीहा चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं पर हवन का आयोजन किया।
अजयपाल प्रमुख ने कहा कि चौधरी साहब ने अपना पूरा जीवन किसानों और मजदूरों के हितों में न्यौछावर कर दिया। उनके आदर्शों पर चलकर अब पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी। इस दौरान चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, सागर नेहरा,युवा जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी,तेजवीर सिंह मलिक,अनिल चौधरी, दिनेश शर्मा,अशोक चौधरी,एसपी सिंह,ऋषि पाल मुंशी,राजेंद्र,राजकुमार जाटव, विक्रांत चौधरी,ऋषभ पंघाल,असलम पठान आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एवं दिवंगत चौधरी अजित सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी नीतियों पर चलने का संकल्प लिया। जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने की शपथ ली।
वहीं,रालोद के महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू के नेतृत्व में कविनगर स्थित कार्यालय पर किसान मसीहा पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए रालोद नेताओं ने हवन किया। हवन करने के बाद चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। रालोद महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने कहा कि चौधरी अजित सिंह किसानों,मजदूरों एवं नौजवानों के नेता थे। आजीवन इनके हितों के लिए संघर्ष किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि चौधरी साहब के आदर्शों और नीतियों पर चलने का काम करेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि हवन के दौरान महासचिव ओडी त्यागी,शेर सिंह मौर्य,प्रदीप त्यागी,अभिषेक त्यागी,रमन राज दान आदि मौजूद रहे। वहीं रालोद के पूर्व महानगर अध्यक्ष रामानंद गोयल ने श्रद्घांजलि देने के लिए मंगलवार को अपने गोविंदपुरम स्थित आवास पर हवन का आयोजन किया।
पूर्व महानगर अध्यक्ष रामानंद गोयल ने कहा कि चौधरी अजित सिंह द्वारा शुरू की गई किसानों और मजदूरों की लड़ाई को रूकने नही दिया जाएगा। उनकी लड़ाई को जारी रखा जाएगा। उनकी नीतियों और आदर्शों को आगे बढ़ाना ही सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। रामानंद गोयल ने कहा कि आज चौधरी अजित सिंह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका दिखाया हुआ मार्ग हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। भविष्य में भी रालोद कार्यकर्ता किसानों और मजदूरों के लिए संघर्ष करते रहेंगे, यही दिवंगत अजित सिंह को सच्ची श्रद्घांजलि होगी। इस दौरान विशाल चौधरी हनी, उमेद चौधरी, दर्शन चौधरी, उपेंद्र चौधरी, नमन चौधरी, अभिषेक गोयल, सुमित गोयल आदि मौजूद रहे।















