ब्रिज विहार में छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

-भाजपा के मंडल मंत्री ने की श्रृद्धांलुओं से मुलाकात

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र की ब्रिज विहार कॉलोनी में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया गया। जहां छठ व्रतियों ने सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और कोरोना महामारी से मुक्ति की प्रार्थना करते हुए अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे और पूरे विधि-विधान के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर घर, परिवार, समाज और देश के सुख, समृद्धि और शांति के साथ ही कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए कामनाएं की। इस मौके पर शिवा राणा भाजपा के मंडल मंत्री युवा मोर्चा ने विभिन्न स्थानों पर जाकर छठ व्रतियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर भूपेश शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष, सोनू चौधरी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, अर्जुन तोमर महामंत्री ब्रिज विहार मंडल भाजपा, बॉबी त्यागी, विक्रम चौधरी, विवेक कुमार सिंह, बृजेश सिंह महानगर कार्यकारिणी सदस्य आदि मौजूद रहे। ब्रिज विहार में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। छठ घाटों पर बुधवार को व्रतियों की काफी भीड़ रही। भाजपा नेता शिवा राणा ने छठ घाटों पर उपलब्ध सुविधाओं को भी देखा। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। नवीन डोबाल ने भी छठ घाटों पर जाकर छठ व्रतियों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा लोक कल्याण की भावना से परिपूर्ण छठ महापर्व लोक आस्था का भी प्रतीक है। छठ प्रकृति प्रेम एवं उसके संरक्षण की भावना देता है। नदी, सूर्य, आकाश, धरती, वायु आदि के रूप में पंच तत्वों के पूजन से जीवन के तत्व को समझने का अवसर देती है। छठ रंग भरती है जीवन में एवं जोड़ती है। समाज में अलग थलग पड़ते संबंधों में सहयोग की भावना का संचार करती है।