नगर आयुक्त ने लिया औद्योगिक क्षेत्रों का जायजा, उद्यमियों की सुनी समस्या

-विभागीय अधिकारियों ने तत्काल की कार्यवाही, विलोपन की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश

गाजियाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ-साथ कूड़ा मुक्त बनाने के लिए नगर आयुक्त ने कार्रवाई तेज कर दी है। साथ ही उद्यमियों की समस्या के निस्तारण के लिए खुद नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ सड़क मौके पर जाकर कार्यों का जायजा लेने में जुट गए है। गुरुवार को नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ शहर भ्रमण के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण किया। जहां पर औद्योगिक बंधुओं द्वारा अपने आसपास की सफाई व्यवस्था, रोड मरम्मत संबंधित समस्या नगर आयुक्त के समक्ष रखी। नगर आयुक्त ने उद्यमियों की समस्या को सुनकर तत्काल संबधित अधिकारियों को सफाई एवं रोड़ निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। लोहा मंडी, स्वदेशी कंपाउंड, तथा पटेल नगर सेकंड का जायजा लेने के साथ-साथ जीवीपी के स्थाई विलोपन के लिए चल रही कार्रवाई का भी जायजा लिया। जिसमें औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास के जीवीपी के स्थाई समाधान के लिए कार्यवाही के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने बताया कि जीवीपी की स्थाई विलोपन के लिए कार्रवाई तेजी से चल रही है। जिसका जल्द ही सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा। शहर की पांचों जोनों यह कार्य जोरों पर चल रहा है। वार्ड संख्या 63 पसोंडा पुलिया शौचालय के पास, वार्ड संख्या 66 वजीराबाद रोड, वार्ड संख्या-37 80 फुटा रोड, वार्ड संख्या 82 ईदगाह रोड, वार्ड संख्या 86 रजनीगंधा अपार्टमेंट के सामने, वार्ड संख्या 60 श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन शौचालय के पास, वार्ड संख्या 76 राम वाटिका वैशाली, वार्ड संख्या 51 फ्लोरेंस हॉस्पिटल के पास, वार्ड संख्या 35 अकबरपुर बहरामपुर ग्रीन होटल के पास, वार्ड संख्या 3 चौधरी सीट के पास सम्राट चौक पर, वार्ड संख्या 33 रेलवे रोड कोतवाली के पास व अन्य अधिकांश क्षेत्रों को सम्मिलित करते हुए स्थाई विलोपन की कार्यवाही प्रारंभ हो चुकी है। जिसका जायजा लगातार अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है और जनहित में बेहतर कार्य कराया जा रहा है। जिससे शहर की स्वच्छता मेंं लगातार प्रयास जारी है।

नगर आयुक्त ने कहा विलोपन कूड़ाघर की कार्रवाई पूरी होने पर शहर के लोग भी अब कहीं भी कूड़ा फेंकने से बचेंगे। नगर आयुक्त ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कूड़े को कहीं भी न फेंके, कूड़े की समस्या के निस्तारण के लिए नगर निगम की टीम खुद घर-घर जाकर कूड़ा उठाने का कार्य कर रही है। जिससे अपने शहर को कूड़े की समस्या से मुक्त किया जा सकेंं। अगर इसी तरह हम अपने कार्य के परती लापरवाही बरतेंगे तो कभी भी हम अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर नही बना सकतें। नगर आयुक्त द्वारा यह भी औद्योगिक क्षेत्रों में भी बेहतर कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिनके द्वारा तत्काल मौके पर कार्यवाही कराई गई। आसपास के जीवीपी पॉइंट को भी साफ कराते हुए सौंदर्य करण की कार्यवाही कराई जा रही है, औद्योगिक क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा भी कार्य में भागीदारी बनाए रखने के लिए स्वयं आगे आए।