गाजियाबाद। नववर्ष पर शहर की सड़कों को लाईटों से रौशन करने के लिए नगर निगम ने शहर के मुख्य मार्गों पर 1 सप्ताह में लगभग 190 वॉट की 935 लाइटें लगा चुका हैं। लगातार कार्यवाही भी जारी है। जिन मुख्य मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था कम है, वहां पर विशेष ध्यान देकर प्राथमिकता के आधार पर प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है।

नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के नेतृत्व में शहर के अधिकांश मुख्य मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ की जा चुकी है। जिसमें मोहन नगर जोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 73, 83, 20, 29, 37, व 60 वसुंधरा जोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 40, 41, 43, व 61, सिटी जोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 12, 8, 9, 19, 69, 88, 95, कवि नगर जोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 84, 47, 18, 62 तथा विजय नगर जोन के अंतर्गत गंगाजल रोड मुख्य मार्ग पर लाइट व्यवस्था सुदृढ़ कराई जा चुकी है।
प्रभारी प्रकाश योगेंद्र यादव ने बताया कि मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देश के क्रम में लगातार प्रकाश विभाग द्वारा कार्यवाही तेजी से की जा रही है। ताकि मुख्य मार्गों पर किसी प्रकार की असुविधा नागरिकों को ना हो। जिसके क्रम में लगभग 935 लाइटें बदली जा चुकी हैं। 190 वाट की लाइट मुख्य मार्गों पर लगाई जा चुकी हैं। दूसरे चरण में आंतरिक वार्ड की लाइट तो पर भी कार्यवाही जारी है, लाइटों की शिकायत प्राप्त होते ही उनको रिपेयर का कार्य कराया जा रहा है।















