स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 : सिटीजन फीडबैक से नगर निगम गदगद

गाजियाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के सिटीजन फीडबैक में नगर निगम की मेहनत अब रंग ला रही है। इसकी बदौलत सिटीजन फीडबैक में नगर निगम देश में नंबर-1 चल रहा है। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने स्वच्छ सर्वेक्षण के फीडबैक में सबसे आगे चलने पर सभी को धन्यवाद दिया है। नगर निगम से लेकर सभी शहरवासी मिलकर गाजियाबाद शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर-1 बनाएंगे। प्रदेश और गाजियाबाद के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा हैं। 31 मार्च तक स्वच्छ सर्वेक्षण जारी रहेगा। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा चयनित की गई टीम अगले सप्ताह शहर में सर्वे के लिए आएगी। मार्च के पहले सप्ताह तक जहां शहर सिटीजन फीडबैक में प्रदेश में काफी पीछे था, वहीं नोएडा फीडबैक में नंबर-1 बन गया। गाजियाबाद नगर निगम इसमें बाजी मारकर प्रदेश में अव्वल बन गया। गाजियाबाद का सिटीजन फीडबैक स्कोर नंबर-1 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को शहर का सिटीजन फीडबैक का स्कोर 8.44 लाख तक पहुंंच गया। ऐसा पहली बार हुआ है कि शहर सिटीजन फीडबैक में नंबर-1 पर पहुंंच गया। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के तहत नगर निगम सिटीजन फीडबैक में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में सबसे आगे चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर-1 की रैंकिंग लाने के लिए इस प्रकार का योगदान मिला तो शहर की अव्वल रैंकिंग भी आएगी। शहर में पानी, स्ट्रीट लाइट, निर्माण, पार्क आदि कोई भी समस्या है तो शहरवासी ईमेल, व्हाट्सएप, पत्र, फेसबुक, ट्विटर या कंट्रोल रूम में अपनी समस्याओंं से अवगत करा सकते हैं। सिटीजन फीडबैक में नगर निगम का सहयोग कर रही टीम-100 के वॉलिटिंयर्स, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के विशेष सहयोग से देश में सिटीजन फीडबैक में नंबर-1 पर चल रहे हैं।