-90 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा मार्जिन, जनसुविधा केंद्र का करेंगे काम
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशन डीलरों को बड़ी सौगात देते हुए अब उनको खाद्यान्न सामग्री पर मार्जिन राशि के रूप में 70 रुपए के बजाय 90 रुपए प्रति क्विंटल मार्जिन मिल सकेगा। वहीं, राशन डीलर अब जन सुविधा केंद्र भी राशन की दुकानों पर खोलेंगे।
गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास एवं जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा चौधरी ने विभाग के एआरओ, पूर्ति निरीक्षक, कर्मचारियों एवं जिले के सभी राशन डीलरों के साथ बैठक करते हुए गोरखपुर जनपद से राशन डीलरों के लाभांश में वृद्धि के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई घोषणा का लाइव प्रसारण किया गया।मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम सभी राशन डीलरों ने देखा। योगी ने विभिन्न जिलों के राशन डीलरों यानि कोटेदारों से संवाद भी किया। वहीं उनके द्वारा जनसुविधा केंद्र का काम भी अब राशन की दुकानों पर सुविधा देने की बात कहीं। इसको लेकर सीएससी व आपूर्ति विभाग के बीच मैंमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) भी साइन हुआ। इसके बाद अब जिले में सभी राशन डीलर अब कार्डधारकों को राशन वितरण करने के साथ जनसुविधा केंद्र की तरह जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र के अलावा अन्य कार्य कर सकेंगे।

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा चौधरी ने बताया कि कोटेदारों का गुरूवार से 90 रुपए प्रति क्विंटल मार्जिन हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसकी घोषणा किए जाने के चलते सभी राशन डीलरों को लाइव प्रसारण किया गया। वहीं,कोटेदार अब राशन वितरण के साथ ही जनसुविधा केंद्र पर होने वाले कार्य भी राशन की दुकानों पर कर सकेंगे। इसका एमओयू साइन हो चुका है।ताकि इनकी आय बढ़ाई जा सकें।राशन डीलरों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत केंद्र देने एवं खाद्यान्न वितरण के सापेक्ष इनका लाभांश 70 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 90 रुपए प्रति क्विंटल मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।इस पर जिले के सभी राशन डीलरों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि राशन डीलरों की आय में बढ़ोतरी होने से इन्हें बड़ी राहत मिल सकेगी।
















