गाजियाबाद लौटने पर ब्रिज बिहार में योगेश त्रिपाठी का हुआ जोरदार स्वागत

माता अन्नपूर्णा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मिला सम्मान

गाजियाबाद। माता अन्नपूर्णा पुन: स्थापना रथ यात्रा के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश सह संयोजक एवं प्रदेश यात्रा प्रमुख योगेश त्रिपाठी को वाराणसी में माता अन्नपूर्णा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति 107 वर्ष पहले काशी से चोरी हो गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से यह मूर्ति कनाडा से वापस भारत लाई गई और मां अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना रथ यात्रा के माध्यम से जनता के बीच 18 जनपदों से होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चना के उपरांत मां अन्नपूर्णा देवी की प्राण प्रतिष्ठा काशी विश्वनाथ मंदिर में की गई। यह यात्रा अपने आप में ऐतिहासिक रही, क्योंकि यात्रा 24 घंटे में लगातार रोज 22 घंटे चलती रही। यह अति गौरवपूर्ण क्षण रहे। योगेश त्रिपाठी ने इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए कड़ी मेहनत करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का सामान्य कार्यकर्ता को बड़ी जिÞम्मेदारी के लिए चुनने के लिए आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उन्हें शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। गाजियाबाद शहर में लौटने पर योगेश त्रिपाठी का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर शिवा राणा मंत्री (युवा मोर्चा), अखिलेश त्रिपाठी, ब्रिजेश सिंह, विक्रम चौधरी, कपिल राणा, राजेश मंडल, नागेंद्र चौहान, पंकज अवस्थी, सुशील सिंह, विनीत तिवारी, गजेंद्र, उम्मेद सिंह चौहान, गौरव यादव, दीपू तोमर, विजय कुमार, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, नितिन गुप्ता, शेखर सक्सेना, गौरव, मनोज शर्मा, पंडित पुष्पेंद्र कौशिक, अर्जुन तोमर व खोड़ा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप राणा आदि मौजूद रहे। भाजपा के ब्रिज विहार मंडल के मंत्री शिवा राणा ने भी योगेश त्रिपाठी को बधाई दी है।