कोरोना काल में समिति के पदाधिकारियों ने पेश की मिसाल

-23 मई पंजाबी एकता समिति का 39वां परिचय सम्मेलन

गाजियाबाद। कोरोना काल में जिस तरह से लोगों की सेवा में पंजाबी एकता समिति ने आत्मसमर्पण पेश किया, वह किसी सुपर हीरो से कम नहीं था। भारत ही नहीं पूरी दुनिया बीते एक साल से कोरोना महामारी से जूझ रही है। लेकिन इन मुश्किल हालात में भी समिति के पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। ऐसे समय में जब लोग अपने घरों तक सिमटे हुए थे, रोजगार छीन चुका था। खाने के लिए लोग मोहताज हो गये थे। उस समय पंजाबी एकता समिति के पदाधिकारियों ने लोगों के बीच पहुंचकर उनकी जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई है। सोमवार को पंजाबी एकता समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 39वे परिचय सम्मेलन की औपचारिक घोषणा की। कोऑर्डिनेटर शिवनंदन कपूर ने बताया कि पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी, उस समय समिति ने जरूरतमंद परिवारों के हजारों लोगों को राशन कपड़े एवं विभिन्न प्रकार के जरूरी सामानो का वितरण किया। अध्यक्ष राकेश भाटला ने प्लांटेशन एवं भंडारों का आयोजन, पानी की प्याऊ भिन्न प्रकार के सेवाओं के बारे में अवगत कराते हुए कोरोना काल में सेवा करने वाले पदाधिकारियों को कोरोना सम्मान पत्र देकर सम्मन्नित किया गया। उन्होने अगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया 23 मई को आपका भावन में 39वां परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व कोरोना काल में सेवा करने वाले कोराना योद्धाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मन्नित किया जाएगा। बैठक के दौरान रमन मंगलानी महामंत्री, अशोक अजमानी कोषाध्यक्ष रमेश सहगल मुख्य सलाहकार, संजीव कपूर स-महासचिव, अश्वनी तनेजा, नरेश कपूर, राजीव खन्ना, गोल्डी सहगल, वीरेंद्र अरोड़ा, संजय बाटला, संजय सभीकी, बनी सिंघल आदि उद्योगपति एवं व्यापारी मौजूद रहे।