प्रतियोगिता से आएगी छात्राओं के प्रतिभा में निखार: पूनम शर्मा

-कला के क्षेत्र में श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने किया नाम रौशन

गाजियाबाद। शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय जिस तरह अपनी छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ कला के क्षेत्र में भी विभिन्न ऑनलाइन एक्टिविटीज के माध्यम से आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। उसी का परिणाम हाल ही में देखने को मिला। गाजियाबाद डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से ऑनलाइन जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के अलग-अलग आयु वर्ग में व अलग अलग डांस स्टाइल में विद्यालय की रितिका चौधरी (लोक नृत्य), त्रिशा सिंह (इंडियन बॉलीवुड) धैर्या वाष्र्णेय (सेमी क्लासिकल), पलक मित्तल (फ्री स्टाइल), नैना राजपूत (हिपहॉप) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके साथ वहारभी राय (सेमी क्लासिकल), श्रुति त्रिपाठी (लोक नृत्य), डिंपल (लोक नृत्य), नंदिनी (इंडियन बॉलीवुड) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और वैष्णवी त्यागी (वेस्टर्न बॉलीवुड) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के मैनेजर अजय गोयल व प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने बधाई देते हुए सभी को पुरस्कृत करने की घोषणा की और आगे आने वाली प्रतियोगिता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। छात्राओं को कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अपनी कला-प्रतिभा को भी निखारे। छात्राएं कला के क्षेत्र में प्रदर्शन करना चाहते है। वैसे प्रतिभागी के माध्यम से सफलता हासिल कर सकते हैं। प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।