नई जिम्मेदारी मिलने पर सौरभ जायसवाल को दी बधाई

गाजियाबाद। भाजपा उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा में सौरभ जायसवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर बुधवार को ब्राहम्ण संघ, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के पदाधिकारियों ने फूलों का गुलदस्तां भेंट कर बधाई दी। विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ बीके शर्मा हनुमान, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीके अग्रवाल, जनशक्ति एक आवाज के संस्थापक अध्यक्ष डॉ हरीश शर्मा, संजय नगर व्यापार मंडल के चेयरमैन प्रदीप गर्ग, संजय नगर आवासीय कल्याण परिषद के कोषाध्यक्ष सुनील पाल त्यागी, सचिव हरिओम त्यागी, मोहित चौधरी, फईम खान आदि लोगों ने संयुक्त रूप से फूलों की माला पहनाकर बधाई दी। पिछले 17 सालों से लगातार भाजपा नेता सौरभ जायसवाल राजनीति में सक्रिय है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच अपनी अलग पहचान रखते है। अपने सौम्य व्यवहार के चलते भाजपा संठगन में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके है। अब नई जिम्मेदारी मिलने के साथ, जहां उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। सौरभ जायसवाल का कहना है कि पार्टी संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। संगठन हित में मजबूती के साथ वह हरसंभव कार्य करेंगे।