गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण से कांग्रेस प्रत्याशी की शुरुआत

संविधान हर नागरिक को देता है समान अधिकार: सुशांत गोयल

गाजियाबाद। शहर सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी सुशांत गोयल ने बुधवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने दिन की शुरूआत जीटी रोड़ घंटाघर स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ की।
कांग्रेस कैंडिडेट ने देश के महापुरुषों और शहीदों को नमन किया, देश के सविधान की रचना करने वाले बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर को याद करते हुए सुशांत गोयल ने कहा बाबा साहेब ने देश क हर नागरिक को अपने बनाये सविधान में समानता का अधिकार दिया। किसी के साथ कोई भेदभाव नही किया। कांग्रेस प्रतियाशी ने कहा की आज कुछ राजनीतिक दल भेदभाव की राजनीती कर रहे है। जबकि कांग्रेस पार्टी सबके समान विकास में विश्वात रखती है। जनता का आर्शीवाद मिलने पर समानता से शहर का विकास होगा।

ध्वजारोहण के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के कार्वाहक अध्यक्ष कार्तिकेय कौशिक, महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, बबली नागर, प्रदेश सचिव वीर सिंह चौधरी, पार्षद जाकिर सैफी, हाजी लियाकत, पूर्व पार्षद सुनील चौधरी, ओमदत्त गुप्ता, प्रेम प्रकाश चीनी, अशोक धनकर ,जिला संगठन प्रभारी सरदार सत्तनाम सिंह, उज्जल गर्ग, बलराज चावड़ा, सुरेन्द्र शर्मा, राजीव गुप्ता, विजयपाल चौधरी आशीष प्रेमी, अनिल शर्मा, बाबुराम शर्मा, खुर्शीद खान, मोहमद कासिम प्रधान, शाह नवाज सानु , आशुतोष गुप्ता, सशील गुप्ता, एहसान अली, राजीव शर्मा, श्रीचंद सैफी, सहीद अहमद, परवीन मुलायम , प्रीत पाल सिंह, राजेश गुप्ता, पूजा गोयल, निधि अग्रवाल, मानवी गोयल, पूजा चड्डा समेत सेकड़ों की संख्या कांगे्रसी मौजूद रहे। कांग्रेस प्रतियाशी ने बजरिया गुरूद्वारे में माथा टेक कर, घर घर जाकर चुनाव प्रचार किया। बजरिया गुरुद्वारे में सुशांत गोयल को सरोपा भेट किया गया और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। इस दौरान रितेश कसाना, विनोद कुमार, नितिन रावत, कन्हिया लाल, कमल शर्मा, राजीव शिसोदिया, जुगन खान, उदित गोस्वामी आदि मोजूद रहे।