सेवा दिवस के रूप में कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

गाजियाबाद। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन को जन सेवा दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव की अध्यक्षता में गरीब परिवारों में फल वितरित किए गए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को मास्क एवं दवाईयों की किट वितरित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मौजूद लोगों ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लंबी उम्र की दुआ भी की। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा राहुल गांधी युवा एवं जुझारू नेता हैं। देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ यदि कोई नेता आवाज उठा रहा है तो वो राहुल गांधी हैं। कांग्रेस पार्टी उनके नेतृत्व और दिशा निर्देश में लगातार आगे बढऩे का कार्य कर रही है। कोरोना से निपटने में सरकार की नाकामी सामने है। अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सा के प्रबंध समय पर नहीं किए गए। सरकार को अपने वैक्सीनेशन अभियान को तेज करना चाहिए। हर एक तक पहुंच बनानी चाहिए। कोरोना में गरीब लोगों को महंगाई से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल, डीजल सहित खाने पीने की वस्तुओं के दाम बहुत बढ़ गए है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर केक काटकर एवं सब्जी मंडी में व्यापारियों को मास्क एवं दवाईयों की किट बांटी। इस दौरान विधि विभाग के चेयरमैन रजनीकांत राजू, जिला संगठन प्रभारी अमोल वशिष्ठ, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पूजा मेहता, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, विजयपाल चौधरी, धीरेंद्र ध्यानी, सविता गौतम, पंकज तेजानिया, सुनील शर्मा, बाबूराम शर्मा, ओंकार सिंह, अमन कुमार, रिंकू माथुर, राहुल गौतम, आशीष प्रेमी, रमेश मित्तल, सोनू त्यागी, पार्षद जाकिर सैफी, लेाराज त्यागी, शंकर ठाकुर व दिनेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।