हाउस टैक्स में 15 फीसद बढ़ोतरी का कांग्रेस पार्षद ने किया विरोध, मेयर को लिखा पत्र

गाजियाबाद। हाउस टैक्स बढ़ोतरी का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस से पार्षद मनोज कुमार ने मेयर आशा शर्मा को पत्र जारी करत हुए अनुरोध किया कि कम से कम माननीय सदन का सम्मान बचाने की अपील की है। उन्होंने कहां कि पिछले सदन ने तो स्वंतत्रता सेनानियों व शहीद हुए फौजी भाईयों के परिवारों का हाउस टैक्स माफ करने का निणर्य लिया था। इस सदन ने भी पास किया था, लेकिन शासन को भेज कर इतिश्री कर लेते है। सिर्फ जो हमारे हित में है उस निणर्य को पिछले सदन का बताकर टैक्स में बढोतरी कर देते है। जबकि शासन पर अवस्था पना निधि का 318 करोड़ रुपये बकाया राशि हैं। उन्होंने कहां कि मेयर मुख्यमंत्री से मिल कर बकाया राशि को शासन से लेने की लडाई लड़े, जिस लड़ाई में सभी पार्षद आपका साथ देंगेे। अगर आप 15 फीसदी टैक्स में बढोतरी कर भी दो 25 करोड़ रुपये ही गाजियाबाद मे टैक्स बढेगा। 25 करोड़ रुपये में गाजियाबाद का क्या विकास होगा, यह समझ से परे हैं। उन्होने मेयर से अपील की टैक्स बढे या नहीं बढे सदन तय करें। कोरोना काल मे शहर वासियों को मदद की जरूरत है। लॉकडाउन मे काफी लोगों के रोजगार छूट गए, शहर की अर्थव्यवस्था चरमराई गई हैं। कारोबार बंद पड़े होने के कारण शहरवासियों को बडी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। जिस पर मेयर को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने बताया जब पिछली मिटिंग हुई थी आपने व माननीय पाषर्दों ने हाउस टैक्स पर अलग से मिटिंग बुलाकर माननीय सदन में जो पास होगा उस हिसाब से ही टैक्स में बढोतरी करने की बात कहीं थी, जिस निणर्य से पूरा सदन सहमत था। उन्होंने सवाल किया कि फिर ऐसी क्या मजबूरी आ गई टैक्स बढाने का समर्थन कर दिया। उन्होंने कहां कि जनता के हितों की रक्षा करना व 110 पाषर्दों के सम्मान की रक्षा का दायित्व आप पर हैं। जनता के हितों की रक्षा करना सभी माननीय पाषर्दों का दायित्व है। हाउस टैक्स में 15 फीसद की बढ़ोतरी नहीं होने दी जाएगी। इसके विरोध में भूख हड़ताल पर भी बैठना पड़ा तो शहर के लोगों के लिए भूख हड़ताल भी करेंगे। मेयर जबरन हाउस टैक्स में 15 फीसद की बढ़ोतरी कराना चाहती है। किसी भी सूरत में हाउस टैक्स नहीं बढऩे दिया जाएगा। हाउस टैक्स में 15 फीसद की बढ़ोतरी कर शहर के लोगों पर बोझ डालने का मंसूबा सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसके विरोध में आंदोलन शुरू करेंगे। विकास कार्य हो नहीं रहे है, ऐसे में शहर के लोगों पर 15 फीसद हाउस टैक्स में वृद्धि का बोझ नहीं डलने दिया जाएगा। नगर निगम ने अप्रैल 2020 से हाउस टैक्स में होने वाली 10 फीसदी की बढ़ोतरी करने से इनकार कर दिया था। जनता को राहत दी गई, लेकिन अब वही बकाया हाउस टैक्स जोड़कर इस साल नगर निगम ने हाउस टैक्स में 15 फीसदी बढ़ोतरी करने का निर्णय ले लिया हैं। उधर, मेयर आशा शर्मा का कहना है कि हमारे कार्यकाल से पहले हाउस टैक्स में प्रत्येक साल 5 फीसद टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पार्षदों की सहमति से पास हो चुका है।