प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया चक्का जाम

किसानों की हत्या कर आंदोलन को खत्म करने में जुटी भाजपा : लोकेश चौधरी

गाजियाबाद। लखीमपुर खीरी में भाजपा सरकार के मंत्रियों द्वारा किसानों के विरुद्ध हुई अब तक कि सबसे बड़ी घटनाओ में से एक थी। 6 किसानों की निर्मम तरीके से भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री और उसके उसके बेटे द्वारा नरसंहार किया गया। उक्त घटना के बाद किसानों के समर्थन में सांत्वना देने देने जा रही राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी की हुई गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लोकेश चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए घंटाघर जीटी रोड पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश के अंदर जबसे योगी सरकार बनी है पूरे प्रदेश में किसान, व्यापारी और मजदूर दुखी है। सरकार किसानों का नरसंहार कर किसानों के चल रहे शांतिप्रिय आंदोलन को कुचलना चाहती है। उक्त नरसंहार को सरकार के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने किया है।मगर किसानों की आवाज को सरकार दबा नही पाएगी। किसानों के समर्थन में कांग्रेस उतर आर्ई है। इस नरसंहार में मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा किसानों की बुलंद आवाज हमारी सबकी नेता प्रियंका गांधी की तुरंत रिहाई की मांग करते हुए पीडि़त परिवारों से मिलवाया जाए और इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट के जजों से कराई जाए। प्रदर्शन के दौरान हीरालाल जाटव, कमलेश कुमारी एडवोकेट, हाजी खुर्शीद खान ,नसीम खान, अंशु कुमार,पार्षद जाकिर सैफी, कुलभूषण मोनू ,सचिन कितनोरिया, नवीन कुमार बोले, बाबूराम शर्मा ,प्रतिपाल सिंह, राजीव गुप्ता, प्रेमप्रकाश चीनी, अनुज चौधरी, रमेश मित्तल, जगतपाल, सरवन जैन, एहसान सिद्दीकी, उमेश शर्मा, अकरम कादरी, जगत सिंह बिष्ट, विजय कुमार गोयल पार्षद, शिवम चौधरी, विजय कुमार आदि लोग उपस्थित थे। वहीं प्रियंका
गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बिजेद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुराना बस अड्डा पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र की
मोदी और प्रदेश की योगी सरकार तानाशाही पर उतर आई है। सरकार के मंत्री का पुत्र किसानों
पर गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या कर देता है और जब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पीडि़त परिवारों को सांत्वना देने के लिए रवाना होती हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है, जब भी प्रियंका गांधी शोषितों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाती हैं तो उसे दबाने का प्रयास किया जाता है।