उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। धान की फसल पर यूरिया की आवश्यकता है। पर गोदाम में खाद ना होने से किसान परेशान है। यूरिया की कालाबाजारी रोकने और किसानों को पर्याप्त मात्रा में उचित दर पर खाद की उपलब्धता के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लोनी तहसील में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार प्रकाश सिंह को सौंपा। कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष आबिद अली के आफिस पर एकत्रित हुए, और जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता पैदल तहसील पर पहुंचे। उन्होंने वहां पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बिजेन्द्र यादव ने कहा इस समय किसानों के खेत में खड़ी धान की फसल के लिए यूरिया खाद की बहुत जरूरत है। किसान खाद के लिए परेशान है और उधर पुलिस एवं विभागीय अधिकारी के मिलीभगत से यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है। वर्तमान में खाद नहीं मिलने से धान की फसल को नुकसान हो सकता है लेकिन बाजार यूरिया नदारद है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारी समितियों और खुले बाजार में पर्याप्त मात्रा में और उचित दर पर यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करे। चौधरी आबिद अली ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्नदाता किसान परेशान है, धान की फसल बोई गई है, किसानों को सहकारी सीमितियों और बाजार से यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है। यूरिया की काला बाजारी हो रही है। ईमानदारी और बेरोजगारों को रोजगार देने का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार में बेराजबारी और भ्रष्ट्राचार चरम पर है। भष्ट्राचार का पैरामीटर बदल गया है। सरकार के सभी विभाग और जनप्रतिनिधि जनता को दोनों हाथों से लूट रहे है। आने वाले चुनावों मे जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। प्रदर्शन के दौरान आस मोहम्मद मलिक ,अमोल वशिष्ठ,नूर हसन ,संदीप शर्मा ,हतेन्द्र गूर्जर ,हनीफ चीनी ,रहीस अहमद ,उमेश त्यागी ,बीके सिसौदिया ,महेन्द्र ,जुल्फीकार,नफीस चौधरी समेत दर्जनो कांग्रेसी मौजूद रहे।
फोटो न: 5
Home Breaking News कांग्रेसियों ने लोनी तहसील पर दिया धरना बोले जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव पर्याप्त...
















