महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

गाजियाबाद। पेट्रोल-डीजल के रोजाना बढ़ते दाम और महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को आंबेडकर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए नारेबाजी।

बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आहवान पर कांगे्रस के महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी के नेतृत्व में आंबेडकर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को वापिस लेने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रकट किया। महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के रोजाना रेट बढऩे से आमजन की कमर टूट गई है।

भाजपा सरकार महंगाई को काबू करने में विफल साबित हो रही है। इसलिए अभियान चलाकर जगाने के लिए विरोध किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व मंत्री सतीश शर्मा,पार्षद जाकिर अली सैफी,जेके गौड़,लेखराज,सुशांत गोयल, महिला महानगर अध्यक्ष कमलेश,आशुतोष गुप्ता,पूजा चड्ढा,ममता त्यागी, सुरेंद्र शर्मा,बाबूराम,महेंद्र,विजय,राजीव शर्मा,लियाकत अली, किशन, अनिल, चिराग कश्यप आदि कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर बोर्ड रखकर हस्ताक्षर करते हुए विरोध प्रकट किया।