गाजियाबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए निरंतर कार्रवाई कर रहा है। मानचित्र के विपरित निर्माण को कतई बख्शा नहीं जा रहा है। इसी क्रम में जीडीए ने स्वीकृत मानचित्र के विपरित पार्किंग एरिया की जगह पर स्टील्ट फ्लोर पर अवैध रूप से फ्लैट की दीवार बनाए जाने पर कार्रवाई की है। जीडीए के प्रवर्तन दल की टीम ने कई दीवारों को ध्वस्त कर दिया। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश के आदेश पर शनिवार को यह कार्रवाई की गई।
जीडीए प्रवर्तन जोन-7 के प्रभारी अधिशासी अभियंता आलोक रंजन ने सहायक अभियंता संजय मेहरोत्रा,अवर अभियंता एवं जीडीए पुलिस इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह टीम के साथ ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। जोन प्रभारी आलोक रंजन ने बताया कि साहिबाबाद के राजेंद्रनगर सेक्टर-2 के भूखंड संख्या-3/33 में स्टिल्ट फ्लोर में पार्किंग एरिया की जगह पर अवैध रूप से फ्लैट बनाने के लिए दीवारों को निर्माण किया गया था।मौके पर टीम के साथ यहां बनाई गई अवैध रूप से दीवारों को हथौड़ा चलवाकर ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। चेतावनी दी गई कि अवैध रूप से दोबारा निर्माण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।















