निर्माण निधि समर्पण से होगा भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण: मनोज गोयल

गाजियाबाद। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में सबकी भागीदारी हो सके, इसी को लेकर महा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। निधि समर्पण अभियान में राम भक्त भी बढचढ कर सहयोग कर रहे है। जयपुरिया एनक्लेव कौशांबी में गुरूवार को राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल के नेतृत्व में आरडब्ल्यू की जनरल सेक्रेटरी शोभा रानी, बरनवाल कोषाअध्यक्ष, एसआर सिंह, अमित चौधरी, सुधीर शर्मा, एच ए राजलानी, पूजा मेहरा, रीतू जैन, अरविंद कुमार, मंजू बरौनीया सहित क्षेत्र के अन्य निवासियों ने निधि संग्रह में बढ़ चढ़कर भाग लिया। लगभग एक लाख कि राशि मंदिर निर्माण के लिए जयपुरिया से एकत्रित की। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने बताया वह स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानते हैं क्योंकि सदियों से श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण संघर्ष के उपरांत हमारी पीढ़ी को यह शुभ अवसर मिला है। 500 वर्षों के संघर्ष और कई पीढिय़ों के शहादत के बाद हम लोगों के समय में श्री राम जन्मभूमि पर अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। संपूर्ण रामभक्त जनमानस के सहयोग से भव्य राम मंदिर निर्माण हो यही श्री राम जन्मभूमि मंदिर पुनर्निर्माण हेतु संघर्ष में अपने जीवन को बलिदान कर देने वाले संत हुतात्माओ को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वेदों से उपनिषद उपनिषद से पुराण और भगवान श्री राम संपूर्ण मानवता के उद्धारक थे। राम संपूर्ण जगत के है जो उदहारण श्री राम ने सबरी के झूठे बेर खाकर दिया था आज वही सभी वर्ग के रामभक्तो द्वारा निर्माण निधि समर्पण से राम मंदिर निर्माण से होगा।