श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में व्यापारी एकता समिति ने दिया डेढ़ लाख का दान
अयोध्या करोड़ों भारतीयों की आस्था का केंद्र बिदु: प्रदीप गुप्ता
गाजियाबाद। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान चलाया है। इसके तहत आम नागरिकों को मंदिर निर्माण अभियान से जोड़ा जा रहा है। सबसे सहयोग की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने ट्रांस हिण्डन क्षेत्र में श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान चलाया। श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में व्यापारी एकता समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से 1 लाख 50 हजार रूपए का दान किया। 
व्यापारी एकता समिति के चेयरमैन मोतीलाल बंसल ने 21 हजार, व्यापारी एकता समिति के अध्यक्ष सोमदत्त त्यागी ने 21 हजार, समिति के संयोजक प्रदीप गुप्ता ने 11 हजार, शुभम त्यागी ने 11 हजार, अनिता बंसल ने 11 हजार, रमेश कुमार शिव डेरी 5100, राकेश गुप्ता दुर्गा फर्नीचर ने 5100, गौरव गुप्ता ने 2100, गीता त्यागी 2100, सुनील गर्ग 2100, विनीत सिंगल 1100, सुरेंद्र जैन 1100 एवं ममता ने 1100 रूपए दान दिए। विधायक सुनील शर्मा ने कहा अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा। यह मंदिर किसी एक के सहयोग से नहीं बल्कि जन जन के समर्पण से बनेगा। मंदिर निर्माण में जन भागीदारी हो इसके लिए इस पूरे कार्यक्रम को निधि समर्पण अभियान नाम दिया गया है। 
अभियान से जुड़े लोग घर घर जाकर संपर्क कर रहे हैं और समर्पण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिस तरह एक गिलहरी ने अपना समर्पण किया था बिल्कुल उसी तरह ही हमें अपना काम करना होगा। समिति के संयोजक प्रदीप गुप्ता ने कहा भगवान श्री राम ने सृष्टि को मर्यादा का संदेश दिया था और हमें भी उसी मर्यादा का पालन करते हुए एकता और भाईचारे को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या करोड़ों भारतीयों की आस्था का केंद्र बिदु है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होता है तो इससे करोड़ों भारतीयों की इच्छा पूरी होगी। जन जन के समर्पण से ही भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होगा।















