सहकारी बैंकों की प्रदेश में पहले के सापेक्ष स्थिति बेहतर: चौधरी भूपेंद्र सिंह

गाजियाबाद। जिला सहकारी बैंक लि. गाजियाबाद मुख्यालय आरडीसी-राजनगर के सभाकक्ष में बैंक की 22वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि चौधरी भूपेंद्र सिंह पंचायती राज अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि चौधरी तेजवीर सिंह पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लि. रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी हरिराज सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि. गाजियाबाद द्वारा की गई। चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सहकारी बैंकों की प्रदेश में पहले के सापेक्ष स्थिति बेहतर हुई है। इसलिए इसे आगे भी जारी रखा जाना जरूरी है। बैठक में बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिवाकर सिंह ने बैंक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने अवगत कराया कि जिला सहकारी बैंक प्रदेश के अग्रणीय सहकारी बैंक है। बैंक से सम्बद्व जनपद गाजियाबाद, हापुड़ एवं नोएडा के ऐसे सदस्यों, समितियों एवं संस्थाओं को, जो सहकारिता आंदोलन के माध्यम से जुड़े हंै, को सरल, सुगम एवं कम ब्याज दर पर ऋण वितरण कर रही है। चौधरी हरिराज सिंह द्वारा कोविड-19 के दौरान अपने बैंक ग्राहकों को एटीएम वाहन के माध्यम से उत्कृष्ट बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करने वाले बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक के दौरान सतीश प्रधान संचालक उप्र कोआपरेटिव बैंक लि. लखनऊ, जनपद मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, सहारनपुर एवं मेरठ के अध्यक्षो एवं बैंक के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं संचालक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।