कोरोना से जंग: जागरूकता से ही रोका जा सकता है कोरोना

कोरोना रोकथाम के लिए अधिकारियों ने की व्यापारियों के साथ बैठक

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन की अपील पर व्यापारी भी अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं और कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ मास्क का वितरण कर रहे है। जिले में फिर से बढ रहे कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के उद्देश्य से गुरूवार को एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन वाणिज्यकर गाजियाबाद जॉन प्रथम अरविंद कुमार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में विश्वव्यापी महामारी पर किस पर प्रकार नियत्रंण लगाया जा सकें। इसे लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विनय सिंह ने भी व्यापारियों से कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की। महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग ने कहा कि प्रशासन की अपील पर व्यापारी अलग-अलग मार्केट में जाकर कैंपेनिंग कर मास्क वितरित किया जाएगा। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर नो मास्क नो एंट्री का स्टीकर लगाया जाएगा। हर मार्केट एरिया में कोरोना से रोकथाम वाले हार्डिंग लगाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिससे व्यापारी एवं प्रतिष्ठान पर आने वाले ग्राहक को कोरोना महामारी जो अब फिर से ठंड में एक बार दोबारा प्रचंड रूप ले रही है और रोजाना इससे संक्रमित होने वाले लोगों एवं मृत्यु दर बढ़ रही है उसे देखते हुए दोबारा जागरूक किया जा सकें। होर्डिंग प्रचार में कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताए गए हैं, जिनमें दो गज की दूरी का संदेश देते हुए सामाजिक दूरी का पालन करने, चेहरे पर मास्क लगाने, चेहरे को न छूने व बार-बार हाथ साबुन से धोने, दुकान पर खरीददारी के समय में पांच से ज्यादा व्यक्ति एकत्रित न होने व नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने व सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए दुकानों को साफ करने को कहा गया है। इस दौरान कानूनी सलाहकार एडवोकेट अमन अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, महानगर सचिव हरमीत सिंह, नंदी, मित्तल साहब मौजूद रहे।