हिंडन को स्वच्छ बनाने के अभियान में जुटा निगम

8 मुख्य नालों पर नगर निगम ने लगाई जाली 34 स्थानों पर अभी और लगाएगा जाली
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। हिंडन नदी को स्वच्छ बनाने की मुहिम के अंतर्गत नगर निगम ने नालों पर जाल लगाने का काम शुरू कर दिया है। अब तक 8 प्रमुख नालों पर जाली लगाने का काम पूरा हो गया है। नगर निगम द्वारा अभी 34 और स्थानों पर जाली लगवाई जाएगी। नगर निगम के इस प्रयास से नालों के माध्यम से हिंडन नदी में जाने वाली गंदगी पर रोक लग जाएगी। नाले में बहने वाले कचरा जाली में अटक जाएगी और नगर निगम द्वारा लगातार जाली की सफाई कराई जाएगी। हिंडन नंदी गंदगी को लेकर बदनाम है। ऐसे में नदी को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए हर एक छोटे-छोटे कामों पर जोर दिया जा रहा है।
दरअसल नगर निगम पिछले लंबे समय से आर्थिक संकट से जू­ा रहा है। फंड की कमी के कारण ठेकेदार काम करने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं इस कारण कई काम पेंडिंग हैं। 15वें वित्त आयोग के तहत नगर निगम को लगभग 122 करोड़ रुपए की धनराशि मिली हैं। यह फंड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था को ठीक कने के लिए मिला है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ द्वारा योजना बनाकर और काम की अहमियत को देखते हुए काम कराया जा रहा है। 15वें वित्त आयोग से मिले फंड में से 1 करोड़ रुपये की राशि निर्माण विभाग को दी गई है। निर्माण विभाग द्वारा इसी फंड से नालों की जाल लगाने का काम कराया जा रहा है। नालों की सफाई के लिए जाल लगाने के काम पर लगभग 28 लाख की लागत आने का अनुमान है। नगर निगम द्वारा अभी तक 8 मुख्य नालों पर जाली लगा दी गई है। बाकी 34 स्थानों पर जाली लगाने का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।