गाजियाबाद। शहरी क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहा है। कोरोना की दुसरी लहर को मात देने के लिए नगर निगम ने खासकर सोडियम हाइपोक्लोराइड के छिड़काव प्रतिदिन कर रहा है। गली मोहल्लों से लेकर अब निगम घर घर सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके लिए हैंड स्प्रे मशीन से घरों और गलियों में छिड़काव करना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त महेंन्द्र सिंह तंवर के निर्देश में रविवार को सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। 150 मैनुअल हैंड स्प्रे मशीन, 12 हाई पावर स्प्रे मशीन, 10 टैंकर इत्यादि पर स्थापित हाई स्प्रे मशीन को नगर आयुक्त महेंन्द्र सिंह तंवर ने निगम मुख्यालय पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कड़ी में 5 फायर ब्रिगेड की मशीनें भी साथ में रहकर सैनिटाइजेशन की कार्य कर रही है।
नगर निगम को किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए पूरे शहर में विशेष अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने कहा शहर को सैनेटाइज के लिए रविवार को अभियान चलाया गया। व्यावसायिक भवनों के साथ ही बाजारों को सैनेटाइज किया जा रहा है। कॉल सेंटर पर मिलने वाली शिकायत का तत्काल निवारण किया जा रहा है।
उन्होने कहा कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए निगम की टीम पूरी तरह कार्य कर रही है। सैनेटाइज के लिए अधिकारियों को हर क्षेत्र में लगाया गया है, जिससे सैनिटाइजेशन की निगरानी हो सके। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार, जोन प्रभारी वसुंधरा, एसएफआई विजयनगर सहित फायर ब्रिगेड विभाग के कई अधिकारी भी उपस्थित रहे। वहीं, जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश के आदेश पर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन किया गया। जीडीए टीम ने इंदिरापुरम,कोयल एंक्लेव,इंद्रप्रस्थ योजना,राजनगर एक्सटेंशन आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया। वहीं,कोविड हेल्प डेस्क की इन क्षेत्रों में स्थापित की गई।
















