हर घर तिरंगा अभियान को निगम ने बनाया सफल

-विभिन्न स्थानों पर मेयर एवं नगर आयुक्त ने किया ध्वजरोहण

गाजियाबाद। नगर निगम सहित मेयर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा सोमवार को कई स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम नगर निगम में ध्वजारोहण किया गया। तदोपरांत देशभक्ति नारों से नगर निगम मुख्यालय गूंज उठा। नगर निगम के सभी अधिकारी गण के साथ-साथ पार्षदों एवं निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे। पार्षद राजेंद्र त्यागी, पार्षद अनिल स्वामी, पार्षद सुनील यादव द्वारा स्वतंत्रता संग्राम पर भाषण दिया गया। साथ ही शहीदों के बलिदान को याद किया गया। मेयर एवं नगर आयुक्त ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी।


नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि नगर निगम के उपरांत नगर निगम के स्कूलों के प्रांगण में भी ध्वजारोहण किया गया। साथ ही बड़े स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। एमबी गर्ल्स स्कूल के प्रांगण में छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। जो की बहुत ही अद्भुत और मन को मोहने वाले थे।

अध्यापिकाओ में छात्राओं में तथा अभिभावकों में भी राष्ट्रीय पर्व के लिए अद्भुत उल्लास देखा गया जोकि सराहनीय है। नगर आयुक्त ने भावी पीढ़ी को उत्साहित करते हुए कहा की 25 वर्ष बाद पुन्हा भारत सोने की चिडिय़ा के रूप में दिखाई देगा। जिसकी जिम्मेदारी आने वाली भावी पीढ़ी के कंधों पर है। जिसके लिए एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपना दायित्व निभाना अनिवार्य है। मेयर, नगर आयुक्त सहित अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा भी स्कूल में उपस्थित होकर 15 अगस्त की शुभकामनाएं दी। नगर आयुक्त द्वारा कई स्थानों पर पौधारोपण भी किया गया।


मेयर आशा शर्मा ने नगर निगम द्वारा शहर में कराई गई समस्त तैयारियों के लिए भी बेहतर कार्य के लिए सराहना करते हुए कहा कि 15 अगस्त पर्व दिवाली से भी बड़ा पर्व है। जिसमें हर घर तिरंगा की एक लहर देखने को मिलती है। जिससे बहुत ही सुखद अनुभव हो रहा है। उनके द्वारा छात्राओं को भी देश की कमान संभालने के लिए उत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष उपरांत इस वर्ष जो उत्साह आजादी के अमृत महोत्सव में देखने को मिल रहा है। अमर शहीदों को याद किया गया और स्वयं मेयम द्वारा भारत माता की जय के नारे लगाते हुए स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

हर घर तिरंगा में निगम की महत्वपूर्ण भूमिका
नगर निगम मुख्यालय, नगर निगम स्कूल के साथ-साथ शहर के हर घर में तिरंगा लहराता दिखाई दिया। इसके अलावा मुख्य रूप से नगर निगम के ऑडिटोरियम में भी देशभक्ति नारों की गूंज सुनाई दी। केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद जनरल वीके सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

निगम के ऑडिटोरियम को तिरंगे की लाइट से तथा तिरंगे की गुब्बारों से सजाया गया। साथ ही बालू से बनी हुई कलाकृति भी सभी का मन मोह रही थी। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कलाकृति बनाई हुई थी। जोकि आगंतुकों के लिए एक सम्मानित सेल्फी प्वाइंट बन गया था। नगर निगम के विद्यार्थियों द्वारा तथा कलाकारों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम को लेकर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच पर दिखाए गए। जिससे दर्शकों में देश के प्रति जोश दिखाई दिया और पूरा ऑडिटोरियम देशभक्ति गीतों से देशभक्ति नारों से गूंज उठा।