-विद्यार्थियों को भी नंदी पार्क गौशाला का कराया गया भ्रमण
-गोपाष्टमी पर निगम अधिकारियों ने किया गौ पूजन
गाजियाबाद। महानगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं व्यवस्था को संभालने में नगर निगम की टीम सभी धार्मिक स्थलों पर मौजूद रही। मंदिरों तथा धार्मिक स्थलों व आयोजनों के बाहर साफ सफाई का कार्य चूना इत्यादि का कार्य भी कराया गया। मंदिरों के बाहर मुख्य रूप से डस्टबिन भी लगाए गए, कई स्थानों पर जन्माष्टमी के अवसर पर झांकियां इत्यादि का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। आयोजन से पहले और आयोजन के बाद विशेष सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में निगम की भूमिका रही। इसी क्रम में निगम अधिकारियों द्वारा नंदी पार्क स्थित गौशाला में पहुंचकर गौ पूजन किया गया।
उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ अनुज कुमार सिंह ने बताया नगर निगम के नंदी पार्क में गोपाष्टमी के दिवस पर गायों को गुड खिलाकर और माला पहनकर गौ पूजन किया गया गया। मौके पर संबंधित विभाग की अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी भी गौशाला पहुंचे जिनके साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रजापुर के विद्यार्थियों ने भी गो पूजन करते हुए किस प्रकार गाजियाबाद नगर निगम द्वारा नंदी पार्क का संचालन किया जा रहा है उसकी जानकारी ली।
साथ ही गौशाला का भ्रमण भी किया। विद्यार्थियों ने गौशाला पहुंचकर गौशाला के संचालन और गोवंश को रख रखाव के लिए किए जाने वाले कार्यों को लेकर उत्साहित दिखाई दिए। जनप्रतिनिधियों के विशेष सहयोग से, नगर निगम द्वारा नगर आयुक्त की निर्देश अनुसार शहर में प्रकाश व्यवस्था और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। साथ ही गौ सेवा का पाठ विद्यार्थियों को पढ़ाया गया। विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया गया।


















