शानदार रही निगम की कांवड़ व्यवस्था

महापौर और नगर आयुक्त ने किया भंडारे का समापन

गाजियाबाद। श्रावण मास कांवड़ यात्रा को लेकर नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्था शानदार रही। हरिद्वार, गंगोत्री और यमुनोत्री से कांवड़ लेकर आ रहे शिव भक्तों की सेवा के लिए नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिन रात व्यवस्थाओं को बखूबी संभाले रखा। मंदिरों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था, कांवड़ शिविरों में सफाई व्यवस्था, शौचालयों की व्यवस्था, कावड़ यात्रा के दौरान मार्गों पर सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, कांवडिय़ों के नहाने से लेकर खाने तक की व्यवस्थाओं में कोई कसर नही छोड़ी। साथ ही कांवडिय़ों को प्लास्टिक मुक्त अभियान का हिस्सा बनाते हुए उन्हें कपड़े के थैले वितरित किए गए और जीरो वेस्ट भंडारे का आयोजन किया गया।

नगर निगम की व्यवस्थाओं की सराहना कांवडिय़ों के साथ-साथ शहर की जनता ने भी की। कांवड़ मेले को लेकर एक तरफ जहां पुलिस-प्रशासन व्यवस्थाओं में जुटा हुआ था, तो वहीं नगर निगम ने भी कांवड़ यात्रा शुरु होने से पहले ही सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया। व्यवस्थाओं की कमान खुद नगर आयुक्त ने ही संभाली हुई थी। श्रावण मास शिवरात्रि पर्व पर शनिवार को जीटी रोड स्थित साईं उपवन में नगर निगम द्वारा लगाए गए कांवड़ शिविर का समापन हो गया। महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ ने कांवडिय़ों को प्रसाद ग्रहण कराने के बाद शिविर का समापन भी कराया।महापौर व नगर आयुक्त ने साईं बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह एवं निगम कर्मचारी मौजूद रहे।कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर निगम द्वारा शहर में की गई व्यवस्थाएं बेहतर रहीं। मंदिर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग से लेकर कांवड़ शिविरों में साफ-सफाई, शौचालयों की व्यवस्था,प्रकाश आदि तैयारियां विशेष रूप से कांवड़ मेले के दौरान की गई थी। नगर निगम कर्मचारियों की ओर से साईं उपवन में कांवड़ सेवा शिविर और भंड़ारे का आयोजन भी किया गया। शनिवार को महापौर एवं नगर आयुक्त ने इसका समापन कराया।

निगम द्वारा छह दिन तक शिवभक्तों के लिए भंड़ारे का आयोजन किया गया। शिवभक्तों के लिए यहां पर 24 घंटे की व्यवस्था रही। शिवभक्त कांवडिय़ों के नहाने से लेकर विश्राम की व्यवस्था की गई थी। महापौर व नगर आयुक्त,पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने कांवड़ मेले के दौरान बेहतर व्यवस्था किए जाने पर टीम को प्रोत्साहित किया। शहर से होकर लाखों की संख्या में कांवड़िए गुजरते है। उनके लिए निगम की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई। निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 24 घंटे व्यवस्था में जुटे रहे।

नगर निगम ने साईं उपवन ट्रस्ट द्वारा भंडारे का आयोजन किए जाने पर प्रशंसा की गई। महापौर व नगर आयुक्त ने व्यवस्था बेहतर किए जाने पर सभी को प्रोत्साहित करते शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। वहीं,भंडारा भी जीरो वेस्ट रहा। कांवडिय़ों द्वारा भी व्यवस्थाओं को बेहतर बताते हुए इसकी प्रशंसा की गई।