-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आधुनिक फॉगिंग मशीन को नगर आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी
गाजियाबाद। संचारी रोगों के खिलाफ छिड़े युद्ध पर विजय प्राप्त करने के लिए नगर निगम ने अपना अभियान तेज कर दिया है। वृहद स्तर पर अभियान चलाते हुए संचारी रोगों की रोकथाम के लिए कार्यवाही प्रारंभ हो चुकी है। सोमवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निगम मुख्यालय में अति आधुनिक फॉगिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही टीम को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मोटिवेट भी किया। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार व अन्य स्वास्थ्य विभाग की टीम जोनवार उपस्थिति रही। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान के रूप में नगर निगम द्वारा कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। रूटीन में चल रहे कार्यों को और अधिक बेहतर किया जा रहा है। जिसमें शहर की सफाई को सुदृढ़ करने के साथ-साथ फागिंग मशीन करने का भी कार्य प्रारंभ किया गया है। शहर के अंदर 100 वार्ड है। जिनके अंदर छोटी मशीनों द्वारा फागिंग का कार्य प्रतिदिन कराया जाएगा।
जिसके लिए 100 मशीन 20 लीटर वाली आंतरिक गलियों में फागिंग करेगी, व्यवस्था को और अधिक बेहतर करते हुए नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार बड़ी मशीनों को भी मुख्य मार्केट एरिया में कार्य करने के लिए रवाना किया गया। जो की पांच मशीन है,ं जो अलग-अलग जोन में कार्य करेंगे। जिसकी क्षमता 200 लीटर है, 100 लीटर की क्षमता वाले पांच अन्य मशीन भी हैं। जो जोनवार फॉगिंग का कार्य करेंगे। इसी के साथ-साथ एंटी लारवा छिड़काव के लिए भी 100 स्प्रे मशीन है, जिनके द्वारा एंटी लारवा छिड़काव कराया जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा अभियान की शुरुआत कराई गई। जिसमें आधुनिक मशीनों से फॉगिंग का कार्य कराया जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा स्वास्थ्य प्रहरियों को वृहद स्तर पर कार्य करने के लिए मोटिवेट किया गया। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य योद्धा कहकर उत्साह वर्धन किया। नगर आयुक्त ने कहा अपना खुद का ध्यान रखते हुए संचारी रोग की रोकथाम के लिए कार्य करें।
स्वास्थ्य योद्धाओं की सहूलियत के लिए ग्लव्स, मास्क व अन्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मलेरिया, चिकनगुनिया व अन्य संचारी रोगों पर विजय प्राप्त करने के लिए नगर निगम के स्वास्थ्य योद्धा शहर में बृहद स्तर पर अभियान के रूप में प्रारंभ कर रहे हैं। नगर आयुक्त द्वारा टीम को जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने की निर्देश दिए गए तथा जन-जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए भी अपील करने के लिए कहा गया, अभियान शुरू करने से पूर्व एसबीएम टीम द्वारा स्वास्थ्य योद्धाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया तथा मशीनों का उपयोग करने के बारे में बताया तथा अपने को बचाव रखते हुए किस प्रकार कार्य करना है विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।


















