स्वास्थ्य केंद्र की प्रबंधक एवं टीम को पार्षद ने किया सम्मन्नित

गाजियाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर-72 स्थित सेक्टर-1 हाउस नंबर-345 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र की प्रबंधक और डॉ. रितु वर्मा एवं उनकी टीम को शनिवार को उनके अच्छे कार्यों के लिए लव केयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय निदेशक संजय दादू और क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। करोना काल में उन्होंने जो काम क्षेत्र के लिए किया है तथा इस सेंटर पर कोविड-19 टेस्टिंग और वैक्सीनेशन का जो कार्य चल रहा है, वह सराहनीय है। क्षेत्र की जनता इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करती है। इस अवसर पर फाउंडेशन की निदेशक रीमा मनोत्रा, रुचि शिवहरे, जयकिशन पंडित, समाजसेवी श्यामवीर भदोरिया, शिव शंकर उपाध्याय, अनिल एडवोकेट व भगत सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।