गाजियाबाद। कौशाम्बी मेट्रो स्टेशन के पास नगर निगम द्वारा कराए गए डेंस कार्य पर विवाद उभर आया है। भाजपा पार्षद ने म्युनिसिपल कमिश्रर को पत्र भेजकर इस कार्य की जांच कराने की मांग की है। पार्षद मनोज गोयल का कहना है कि कौशाम्बी मेट्रो स्टेशन के पास पिलर संख्या-185 से मुख्य मार्ग पर डेंस कार्य कराया गया था। यह मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। नगर निगम ने विगत 26 फरवरी को कार्य आदेश जारी किए थे। 4 लाख 95 हजार की लागत से यह काम निजी फर्म से कराने का दावा किया गया है। पार्षद का कहना है कि आस-पास के नागरिकों का कहना है कि संंबंधित फर्म ने डेंस का कोई काम नहीं किया है। ऐसे में यह गंभीर मामला है। पार्षद गोयल ने म्युनिसिपल कमिश्रर से पूरे मामले की जांच कराकर समुचित कार्रवाई की अपील की है।
















