गाजियाबाद। गेहूं और चावल के साथ जिले में पहली बार नमक, तेल, दाल का भी राशन की सरकारी दुकानों पर निश्शुल्क वितरण किया गया। राशन वितरण का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने किया। मनोज गोयल ने कार्ड धारकों को नमक, खाद्य तेल, दाल, गेहूं, चावल आदि का वितरण किया। उन्होंने कहा कि इसी तरह से मार्च 2022 तक राशन मिलता रहेगा। देश में अब तक का यह सबसे बड़ा राशन वितरण अभियान है। सरकार की योजना का सीधा लाभ अंत्योदय और पात्र घरेलू राशन कार्ड धारकों को मिल रहा है। गरीबों, मजदूरों और किसानों को बड़ा सहारा देने के लिए यह अभियान शुरू हुआ है। सेक्टर-1 वैशाली कामना स्थित राशन की दुकान पर 1 किलो दाल, 1 किलो तेल, 1 किलो नमक वितरण किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ की सरकार द्वारा बांटा जा रहा है। इस मौके पर दुष्यंत गौतम, उमेश गोस्वामी, राजेश तिवारी, राकेश सहित क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित है। लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य के समर्थन में नारे भी लगाए।
















