गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की दुसरी लहर के बाद संभावित तीसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल ने जो अहम भूमिका निभाई वह काबिले तारीफ है। कोरोनारोधी टीका करण को लेकर लोगों को भटकना न पड़े इसके लिए सेक्टर-1 वैशाली स्थित प्राथमिक चिक्तिसा केन्द्र को गोद लिया था। जहां उसकी देखरेख वह खुद कर रहे थे। पिछले करीब ढाई माह से लगातार क्षेत्र के लोगों के लिए निशुल्क वैक्सीन की व्यवस्था कराई। जिससे लोगों को वैक्सीन को लेकर किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं एक बार फिर पार्षद के नेतृत्व में मंगलवार को आईडीएफसी बैंक कौशांबी की ओर से वैक्सीन की डोज लेने आए लोगों को सैनेटाईजर एवं मास्क वितरित किया गया।
पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि वैक्सीनेशन में सबसे बड़ा योगदान स्वास्थ्य कर्मियों के साथ क्षेत्र की जनता का है। जिन्होंने इस कार्य में अपना पूर्ण योगदान दिया। लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि कोरोना का खतरा अभी टला नही है और वैक्सीन लेने के बाद भी यह गलत फहमी दिमाग में मत लाए कि वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना नही होगा। कोरोना से बचाव के लिए पूर्व की तरह अभी सोशल डिस्टेंसिग, मास्क एवं भीड़भाड़ इलाकों में जाने से बचना होगा। तभी हम अपने आपकों एवं दुसरों को भी सुरक्षित रख सकेंगे। इस दौरान प्रबंधक डॉ रितु वर्मा, बैंक के प्रबंधक आशुतोष सिन्हा, भाजपा नेता अवधेश कटिहार आदि लोग उपस्थित रहे।















