इंटरलॉकिंग टाइल्स, आरसीसी नाले निर्माण कार्य का पार्षद ने किया शुभांरभ

गाजियाबाद। पिछले काफी वर्षो से वार्ड 40 के ग्राम साहिबाबाद में मंगल वाली गली की जर्जर सड़क और टूटी नाली निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा मांग की जा रही थी। लोगों की समस्या का समाधान करते हुए वार्ड-40 पार्षद हिमांशु चौधरी ने इस प्रस्ताव को निगम में उठाया। निगम में प्रस्ताव पास होते पार्षद ने गुरूवार को पार्षद हिमांशु चौधरी ने इंटरलॉकिंग टाइल्स, आरसीसी नाले निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभांरभ किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने पार्षद का आभार व्यक्त करते फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पार्षद ने कहा कि इस सड़क का निर्माण जनहित में काफी जरूरी था, क्योंकि ये यह सड़क ग्राम के अन्य प्रमुख सड़को को जोड़ता है। पार्षद ने कहा कि कोविड-19 और लॉकडाउन के कारण इस सड़क के निर्माण में थोड़ी देरी हुई, लेकिन लंबे इंतेजार के बाद आखिर इसका निर्माण शुरू हो गया। इस सड़क निर्माण से यहां के स्थानीय निवासियों को काफी लाभ मिलेगा, न जलभराव की परेशानी रहेगी और न ही पानी के बहाव में कोई समस्या आएगी। इस मौके पर हरशरण शर्मा, लोकेंद्र चौधरी, कुमार पाल चौधरी ,   टेंपाल चौधरी, हरेंद्र चौधरी, लाला चौधरी, राजू वाल्मीकि, मनोज चौधरी, रोहित चौधरी, कुलदीप चौधरी , निक्की चौधरी, नितिन चौधरी, विशाल झा और सचिन राघव आदि उपस्थित रहे।