सड़क रोड सुधार कार्य का पार्षद ने किया शुभारंभ

गाजियाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर-72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा कौशांबी शिवालिक टावर से कामदगिरि टावर तक सड़क रोड सुधार कार्य का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी उषा अग्रवाल द्वारा नारियल फोडकऱ यह कार्य किया गया। पार्षद मनोज गोयल का कहना है कि मेयर ने इस कार्य में सहयोग किया है। यह कार्य लगभग 19 लाख रुपए की लागत से होना है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा। पूर्व में गड्ढे होने से दुर्घटना होने की संभावनाएं रहती थी, क्षेत्र के लोग सड़क निर्माण कार्य के लिए मांग कर रहें थे। इस अवसर पर जगमोहन शर्मा, केवल सेठी, मनीषा, उषा अग्रवाल, लक्ष्मीकांत चांदना, भाजपा नेता अवधेश कटिहार व राजू आदि नागरिक उपस्थित रहे।