गाजियाबाद। पार्षद निधि से कौशांबी प्लॉट एरिया से लेकर मलयागिरी गोवर्धन विंध्याचल कंचनजंगा टावर होते हुए फुटपाथ के रिपेयर और रंगाई पुताई के कार्य का मंगलवार को क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल, पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल एवं समाजसेवी एवं कौशांबी प्लॉट एरिया के अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव ने संयुक्त रुप से नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा क्षेत्र के लोगों द्वारा पिछले काफी समय से कौशांबी प्लॉट एरिया से लेकर मलयागिरी गोवर्धन विंध्याचल कंचनजंगा टावर होते हुए फुटपाथ के रिपेयर और रंगाई पुताई कराने को लेकर मांग की गई थी। उक्त कार्य का शुभारंभ हो गया है। फुटपाथ के रिपेयर और रंगाई पुताई का कार्य होने पर क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान महासचिव चंद्रप्रकाश गौगिया, जीडी शर्मा, मंजू शर्मा, अनीता खंडेलवाल, एसके गोयल, मिठन लाल, आनंद प्रकाश शर्मा, राजेंद्र गोयल, कंचनजंगा टावर से आलोक माथुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
















