पार्षद कुसुम मनोज गोयल का उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद ने किया स्वागत


गाजियाबाद। उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद विधानसभा के व्यापारियों व पदाधिकारियों द्वारा नगर निगम चुनाव में नवनिर्वाचित पार्षद कुसुम मनोज गोयल कौशांबी-वैशाली एवं विनय चौधरी ब्रिज विहार राधा कुंज का रविवार को भव्य स्वागत किया गया। पार्षदों को पट्टा एवं पगड़ी पहनाकर का नगर निगम चुनाव में विजयी होने पर अभिनंदन किया। पार्षद कुसुम मनोज गोयल एवं विनय चौधरी ने कहां यह जीत क्षेत्र की जनता की जीत है।

क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास हम पर जताया है, उसके लिए सदैव आभारी रहेंगे। अब आपके विश्वास पर खरा उतरने के लिए क्षेत्र में विकास कार्यों की योजना बनाकर कार्य किए जाएंगे। क्षेत्र का विकास ही हमारी प्रथम प्राथमिकता है। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष विकास अग्रवाल, कौशांबी अध्यक्ष पंकज खेड़ा, वसुंधरा अध्यक्ष राजकुमार सिंह राणा, वरिष्ठ समाजसेवी श्यामवीर भदोरिया युवा नेता अशोक पांडे , व्यापारी दीनदयाल आदि व्यापारी पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।