श्रीराम मंदिर निर्माण: पार्षद ने सेक्टर-1 वैशाली में चलाया जन-जागरण अभियान

गाजियाबाद। श्रीराम मंदिर निर्माण के निधि के संग्रह के लिए रविवार को जन-जागरण अभियान सेक्टर-1 वैशाली में गली-गली घूमकर चलाया गया। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने बताया निधि समर्पण अभियान में जन-जन की धार्मिक भावना को सहेजा जाए इसके लिए 15 जनवरी, मकर सक्रांति के पावन दिवस से आरंभ कर आपके घर आने वाली है।

इसके प्रति महानगर में लोगों को जागृत करने के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में जनजागरण बाइक रैली निकाली जा रही। उन्होने बताया रैली का मूल उद्देश्य जन-जन में प्रभु राम नाम की अलख जगाना है। जिससे जागृत चेतना के साथ लोग इस महाअभियान में भागीदार बनकर राष्ट्रीय स्वाभिमान की पुन: स्थापना के साक्षी बनकर सकें। इस अवसर पर डॉ. एस.एन. शर्मा, सुभाष शर्मा, लाडू सिंह रावत, अरविंद, सुनील सर्राफ, जयपाल सिंह, शिव शंकर उपाध्याय, सरवन कुमार, विपिन मलिक, उमेश गोस्वामी, सुभाष राय, घनश्याम गुप्ता, नरेंद्र वर्मा, दीपिका शर्मा, मीरा सेंगर, नीलम शर्मा, राजेश शर्मा, हरिओम गुप्ता, रजनी शर्मा, पुष्पा, योगेश शर्मा, समीर त्रिवेदी, आर.डी. सिंह आदि मौजूद रहे।