गाजियाबाद। मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। इसी के तहत वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा रविवार को जयपुरिया एंक्लेव सोसायटी कौशांबी में अपने वाहन द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर नगर निगम से भरवा कर दिया गया। सुबह वहां की महासचिव शोभा रानी का फोन आया था की एक ऐसी फैमिली है जो अकेले हैं। कहीं भी जाने में असमर्थ हैं। उनके पास खाली ऑक्सीजन सिलेंडर है और उनके पति की तबीयत खराब है। उनका सिलेंडर भरवाना है। मैंने अपने वाहन से उनका खाली सिलेंडर नगर निगम द्वारा भरवा कर उनके घर छुड़वा दिया है। इस अवसर पर समाजसेवी एसआर सिंह, भाजपा नेता अवधेश कटिहार तथा पूजा मेहरा भी उपस्थित रहे।
















