गाजियाबाद। वैशाली प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में गुरुवार से कोविड-19 (कोरोना वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो गया। अभियान की शुरुआत क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने की। इस दौरान उन्होंने स्वयं टीकाकरण कराया। यह टीकाकरण सरकार द्वारा मुफ्त में किया जा रहा है। डॉ. रितु वर्मा की देख-रेख में टीम टीकाकरण का काम कर रही है।
पार्षद मानोज गोयल का कहना है कि वैशाली क्षेत्र में नागरिकों को निरंतर कोविड-19 की रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है। नागरिकों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने, मास्क का प्रयोग किए जाने एवं दो गज की दूरी के नियम का पालन करने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि नागरिक भी इस कार्य में भरपूर सहयोग कर रहे हैं। बता दें कि जनपद में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत निर्धारित आयु वर्ग के व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है। कोविड-19 टीकाकरण का यह द्वितीय चरण है।















