गाजियाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में गाजियाबाद को नंबर-1 लाना है। लेकिन इसके साथ ही क्षेत्र की साफ-सफाई की व्यवस्था पर क्षेत्रीय पार्षद ने बीड़ा उठाया है कि वह वार्ड स्तर पर पहुंचते हुए हालात का जायजा लेंगे। जो हालात वार्ड में बने हुए हैं और प्रतिनिधि के साथ-साथ मौजिज लोगों की आवाज भी हैं, को व्यवस्था के समक्ष रखा जा सके। ताकि उठाए जाने वाले कदमों में इन सभी तथ्यों पर गौर करते हुए कदम उठाएं जाएं।
ताकि जिससे सबसे बड़ा वार्ड भी बेहतर वार्ड में शुमार हो सके। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल का सदैव प्रयास भी रहा है कि स्वच्छता के विषय के साथ-साथ हम उसकी अहमियत को भी समझें। इसी कडी में नगर निगम के वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा रविवार को कौशांबी में कामदगिरि से शिवालिक टावर तक साइट पटरी पर टाइल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ कराया गया। समाजसेवी उषा गुप्ता ने नारियल फोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य लगभग 11 लाख की लागत से होना है। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत चांदना, केवल सेठी, पुष्पा गोयल, भाजपा नेता अवधेश कटियार, शिव शंकर उपाध्याय सहित क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।















