वैशाली में पार्षद ने वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान

गाजियाबाद। लोगों की राय के अनुसार नगर निगम के वार्ड-72 में भाजपा पार्षद मनोज गोयल विकास कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। पार्षद बनाने के बाद मनोज गोयल ने अधिकतर अपने किए हुए वादों को पूरा किया है। रविवार को पार्षद निधि से 7 लाख रूपए की लागत से सेक्टर-1 प्लॉट एरिया वैशाली गली नंबर एक के पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ समाजसेवी आरके पांडे के हाथों से नारियल फोड़कर कराया। इस पार्क में दीवारों पर प्लास्टर पार्क के गेट का निर्माण फुटपाथ पर लगी टायल का रिपेयर, रंगाई-पुताई का कार्य होना है। इस दौरान पार्षद मनोज गोयल ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया और पार्क की देखभाल करने वाले आरके पांडे को पार्षद द्वारा नोटों की माला पहना कर सम्मानित किया गया। वहीं कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों का कहना था कि पार्षद ने लोगों की हर मांग को पूरा किया है। यहां की समस्याओं को हल कर लोगों को सुविधा प्रदान की है। पार्षद ने इस वार्ड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पार्षद ने लोगों को कभी भी शिकायत का मौका नहीं दिया है। सेवा कार्य में हमेशा आगे रहते हैं। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने कहा क्षेत्र में बह रही विकास की गंगा को रूकने नही दिया जाएगा। विकास कार्य लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर वाईके कमोटी केएल शर्मा, यशपाल शर्मा, सतीश, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, शिव शंकर उपाध्याय, कांति प्रसाद, चेतन कुरियाल, अभिषेक भट्टाचार्य, एसके उपाध्याय, मुकेश बजाज, सुभाष राय, बिजी सिंह, मोहनदास, एससी तिवारी, हरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, मनीष पांडे, भूपेंदर, सुरेंद्र वर्मा, चौधरी साहब सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।