पार्षद की मुहिम: मतदाता पंजीकरण शिविर का 220 लोगों ने उठाया लाभ

गाजियाबाद। वार्ड 72 स्थित सेक्टर-1 प्लॉट नंबर 310 वैशाली में रविवार को नए मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने कहा लोकतंत्र दुनिया की सबसे बेहतर शासन प्रणाली समझी जाती है। क्योंकि इसमें देश में रहने वाले मतदाताओं का योगदान होता है। उन्होंने कहा लोगों से कहा कि अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं साथ ही अपने आस-पड़ौस के दूसरे वंचित लोगों को भी इसमें नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदान के महत्व को लेकर जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा मतदाता सूची में पंजीकरण, नाम हटाने एवं ठीक करने के विशेष अभियान की शुरुआत हुई है। जो कि आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया क्षेत्र के लोगों को पहचान पत्र बनवाने के लिए तहसील के चक्कर काटने पड़ते थे। लोगों की सुविधाओं के लिए ही कौशांबी में शिविर का आयोजन किया गया है। विशेष रुप से सहयोगी संस्था आईडीएफसी फस्र्ट बैंक के लोगों द्वारा यह कार्य किया गया। शिविर में 220 लोगों ने लाभ उठाया। इस मौके पर समाजसेवी सुभाष शर्मा, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, शिव शंकर उपाध्याय, भूपेंद्र, प्रदीप सिसोदिया, घनश्याम गुप्ता, सुनील सर्राफ, श्यामवीर भदोरिया, प्रवीण महेश्वरी, अभिषेक, गजराज सिंह सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।