गाजियाबाद। बच्चों की वैक्सीनेशन अभियान के तहत बुधवार को क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल के नेतृत्व में सेक्टर-1 प्राथमिक चिकित्सा केंद्र द्वारा फादर एंजल स्कूल वैशाली में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया। इसके अलावा छाया पब्लिक स्कूल, वैशाली और प्राथमिक शिक्षा केंद्र सेक्टर-1 पर भी यह अभियान चलाया गया। बरसात होने के बाद भी बड़ी संख्या में बच्चों ने इसमें भाग लिया। 900 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। पार्षद मनोज गोयल ने कहा वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। बच्चों में वैक्सीन लगने से काफी हद तक हम कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर पर काबू पा सकते है।
जिस तरह फिर से जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले एकाएक बढऩे लगे है। वह बहुत ही खतरनाक है। कोरोना से बचने के लिए अभी भी हम सभी को एहतियात बरतने की जरूरत है। मगर कुछ लोग जागरूक होने के बाद भी कोरोना गाइडलाइन का पालन नही कर रहें है, जिसका खामियाजा दुसरों को भुगतना पड़ रहा है। वैक्सीन की डोज लेने के बाद भी सोशल डिस्टेसिंग और मास्क अनिवार्य है। घर से बाहर निकलते वक्त नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। वहीं सेंटर की प्रबंधक डॉ रितु वर्मा ने कहा कि पार्षद की सतर्कता से ही क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण पर अकुंश लगा है। पूर्व की तरह एक बार फिर पार्षद होने के साथ जिम्मेदार नागरिक की भूमिका में मनोज गोयल ने काम किया है। जो कि सराहनीय है। इस दौरान भाजपा नेता अवधेश कटिहार, फादर एंजल स्कूल के प्रबंधक जॉनसन सहित क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे।
















