कोरोना काल में टूटती सांसों को जोडऩे में लगे पार्षद

-मरीज को उपलब्ध कराया ऑक्सीजन सिलेंडर, कंसंट्रेटर

गाजियाबाद। वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा कौशांबी जयपुरिया एंक्लेव सोसायटी तथा सेक्टर-5 वैशाली के निवासी और सेक्टर-1 कामना में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तथा ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। जयपुरिया सोसाइटी की महासचिव शोभा रानी बरनवाल ने बताया यहां पर एक महिला जो अस्पताल से घर आई है, उन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता है। पार्षद मनोज गोयल ने उन्हें तुरंत ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाया। इसके अलावा सेक्टर-1 वैशाली कामना में एक महिला का ऑक्सीजन लेवल डाउन हो गया था। उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर दिया गया। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इसके तहत यह अभियान पार्षद मनोज गोयल द्वारा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोग आज इस प्रतिस्पर्धा के दौड़ में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को कम तबज्जो नहीं दे रहे हैं। इससे हमारा सामाजिक कड़ी कमजोर हो रही है। अगर सभी लोग अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने लगे तो परेशानी कम हो जाएगी। इस अवसर पर समाजसेवी एस.आर. सिंह, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, मुकुल गुप्ता, नवीन उप्पल व पूजा मेहरा आदि उपस्थित रहे।