सेंट्रल पार्क की खूबसूरती को संवारने में जुटे पार्षद

-7 लाख रूपए की लागत से पार्क के सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ

गाजियाबाद। सेक्टर-1 वैशाली में पिछले कई वर्षों से सौंदर्यकरण की बाट जोह रहे कामना सेंट्रल पार्क की खूबसूरती को अब चारचांंद लगेंगे। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा करीब 7 लाख रूपए की लागत से सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। पार्क की चारदीवारी का प्लास्टर, फुटपाथ, दीवारों और ग्रिल पर रंग रोगन के अलावा अन्य और भी काम किए जाएंगे। समाजसेवी केएल शर्मा और पार्क के संरक्षक नारायण झा द्वारा नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किकया। पार्षद मनोज गोयल ने इस कार्य के लिए मेयर आभार व्यक्त किया। पार्क का कार्य शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने पार्षद को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।

पार्षद ने बताया कि पार्क का सौंदर्यकरण पूरा होने के बाद उसकी हरियाली के लिए फल एवं छायादार और खुशबूदार पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने बताया पिछले काफी समय से पार्क की दूरदशा बेहद ही खराब थी। क्षेत्र के लोग भी पार्क में जाने से कतराते थे और उन्हें मार्निंग एवं इवंनिग वॉक के लिए दुसरे पार्क की ओर रूख करना पड़ता था। मगर अब लोगों को वॉक के लिए कहीं दूर नही जाना पड़ेगा। संरक्षक नारायण झा पार्क के रखरखाव रखेंगे। पार्क में लाइट का कार्य भी कराया जाएगा। जिससे शाम के वक्त क्षेत्र के लोग पार्क में कुछ समय व्यतीत कर सकें। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, मंडल मंत्री शुभम सिंह, शिव शंकर उपाध्याय, सरदार भाग सिंह, मनीष दुबे, अवधेश मिश्रा, राजू, विमला बट, प्रार्थना जुयाल, पवित्रा, किरण राणा, पूनम कपूर, रेनू नेगी, विमला चौधरी, मारकंडे, पिंकी, सुनीता नेगी, गीता रानी, मुन्नी देवी, चंद्रवती, पूनम झा, बीना बिष्ट, नीतू उपाध्याय, बीना यादव, स्वाति दुबे, सोनिया, अनीता, साधना श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के अन्य निवासी गण उपस्थित रहे।