नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि शहर के अन्य वार्डों के साथ-साथ इंदिरापुरम के सभी सात वार्डों में भी समान रूप से कार्य प्रारंभ किए जाएंगे इसके लिए अभी तैयारी चल रही है। निर्माण विभाग, उद्यान विभाग, जलकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा प्रकाश विभाग को इंदिरापुरम क्षेत्र में कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया है।
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम हैंडओवर के उपरांत पार्षदों के साथ-साथ क्षेत्रीय निवासियों में भी उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्रीय पार्षद संजय सिंह, प्रीति जैन, अनिल तोमर, हरीश, धीरज अग्रवाल, अनुज त्यागी, राधेश्याम त्यागी ने कॉलोनी हैंडओवर होन पर गाजियाबाद नगर निगम का धन्यवाद। पार्षदों ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के प्रयासों की सराहना की। मुलाकात के दौरान इंदिरापुरम क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान नगर आयुक्त ने सभी पार्षदों को आश्वस्त किया कि विकास कार्य तेजी से कराये जाएंगे।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि शहर के अन्य वार्डों के साथ-साथ इंदिरापुरम के सभी सात वार्डों में भी समान रूप से कार्य प्रारंभ किए जाएंगे इसके लिए अभी तैयारी चल रही है। निर्माण विभाग, उद्यान विभाग, जलकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा प्रकाश विभाग को इंदिरापुरम क्षेत्र में कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया है। नगर आयुक्त ने पार्षदों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें क्षेत्र के लोगों को गाजियाबाद नगर निगम की योजनाओं को लेकर जागरूक करने के लिए कहा। पार्षदों के साथ-साथ वार्ड संख्या 57,79,81,87 98,99, व 100 के क्षेत्र वासियों द्वारा इंदिरापुरम हैंडओवर को लेकर गाजियाबाद नगर निगम को धन्यवाद दिया जा रहा है।















