पार्षद के कार्यो ने दी लोगों को राहत, लोगों ने बोला थैंकयू

गाजियाबाद। वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा रविवार को सेक्टर-1 कामना हाउस नंबर 247 वाली गली में टाइल्स लगाने का कार्य का शुभारंभ किया गया। देवकी नेगी ने नारियल फोड़कर कार्य का उद्घाटन किया। स्थानीय निवासियों ने मनोज गोयल को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। पार्षद द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। क्षेत्र के लोगों ने कहा नई पानी की लाइन डालने तथा काफी लंबे समय से यह रोड जगह-जगह से टूटी हुई थी। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मगर क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल से जब मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया गया तो उन्होंने बिना देरी किए समस्या का निवारण किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्षद मनोज गोयल के कार्यो से ही लोगों को जल्द ही इस समस्या से निजात मिल सकेंगी। क्षेत्र के विकास को लेकर पार्षद बहुत गंभीर है। हर छोटी से छोटी समस्या का तत्काल निवारण करने में अग्रसर रहते है। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने पार्षद को गुलाब का फूल देकर थैंकयू भी बोला। इस मौके पर महानगर कार्यकारिणी सदस्य अवधेश कटिहार, समाजसेवी केएल शर्मा, सुंदर लीला, रावत माला, नीति रावत, अंकिता रानी, मधु पटेल, रोहित पटेल, कविता सिंह, शेर सिंह, राम सिंह, पन्नू, अमन दिवाकर, प्रताप सिंह बिष्ट, हरीश रावत, ओम प्रकाश, अश्वनी, दिनेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, ज्योति, बसंती आदि अन्य क्षेत्र के निवासी उपस्थित हुए।