पार्षद के कार्यों ने सड़क सौन्दर्यीकरण के साथ दुर्घटना पर लगाई रोक

गाजियाबाद। वार्ड-72 कौशांबी वैशाली के पार्षद मनोज गोयल द्वारा सेक्टर-1 वैशाली प्लॉट एरिया में सड़क सौंदर्यकरण कार्य शुरू कराया गया। जिसका शुभारंभ समाजसेवी केएल शर्मा एवं संतोष रस्तोगी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। पार्षद ने सीनियर सिटीजन को माला पहनाकर स्वागत किया। सड़क पर थर्मोप्लास्ट एवं कैट आई कार्य किया जाएगा। ताकि रात में भी चलने में किसी को असुविधा ना हो और दुर्घटना से भी बचाव हो सके। पार्षद के इस कार्य को देखकर क्षेत्र के लोगों ने भरी प्रशंसा की। क्योंकि ज्यादातर क्षेत्र में सड़कों का निर्माण तो कर दिया जाता है। मगर उस पर थर्मोप्लास्ट कैटाई कार्य नही किया जाता। जिस कारण रात के अंधेरे में सड़को पर दुर्घटना का डर बना रहता है। मगर से क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने सड़क सौन्दर्यकरण के साथ सड़क पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए थर्मोप्लास्ट कैटाई कार्य शुरू किया। इस मौके पर महानगर कार्यकारिणी सदस्य अध्यक्ष कटिहार, दिनेश शर्मा, नरेंद्र वर्मा, श्याम सुंदर सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, सरदार जगतार सिंह, एस एल मिश्रा, बिजी सिंह, नरेंद्र चौहान, भूपेंदर, कैलाश चंद गोयल, प्रहलाद सिंह, शिव शंकर उपाध्याय, डॉ अशोक आर्य, सचिन, हितेश आर्य, मुकेश सहित क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे।